Uncategorized

रायगढ़ जिले में हुआ शाला प्रवेशोत्सव-2022 का वृहद शुभारंभ मुख्यमंत्री बघेल ने दी नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेशोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं


स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से ओव्हर ऑल 8 व सब-केटेगरी में 30 विद्यालय हुए सम्मानित
इसी सत्र से रायगढ़ जिले के 701 चयनित स्कूलों में खुलेंगे बालवाड़ी

रायगढ़, / शाला प्रवेशोत्सव-यानि उत्सव नौनिहालों के प्रवेश का। जिला प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग रायगढ़ के तत्वाधान में नौनिहालों के शाला प्रवेश के दिवस को उत्सव के रूप में मनाने व बच्चों के प्रवेश को यादगार बनाने हेतु जिले के शासकीय नटवर स्कूल प्रांगण में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव-2022 का वृहद आयोजन के साथ शुभारंभ किया गया। इस वर्ष का शाला प्रवेशोत्सव 16 जून से 15 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। प्रवेशोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से किया। इस अवसर पर वहां स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया भी उपस्थित रहे।


नवीन शैक्षणिक सत्र 2022-23 की शुरुआत एक उत्सव के रूप में हो व बच्चों में पालकों के लिए यह दिन विशेष तौर पर यादगार बन सके इस हेतु जिले, विकासखंड, संकुल व विद्यालय स्तर पर क्षमता अनुसार शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। शाला प्रवेशोत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, कलेक्टर भीम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ निराकार पटेल, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, सभापति श्री जयंत ठेठवार शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के संदेशों के वाचन के बाद नवप्रवेशित बच्चों का अभिनंदन बड़े हर्षोल्लास के साथ उनका तिलक-वंदन कर मिठाई, गुलाल, पुस्तक एवं गणवेश वितरण कर सम्मान व स्वागत के साथ किया गया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING