

रायगढ़ /वैसे तो 13 जून को मानसून आने का आसार था लेकिन 16 जून को ही बूंदाबांदी कुछ जगहों पर हुई। कुछ एक जिलों में हल्की-फुल्की बारिश शुरु हो गई है। वहीं शाम के समय तेज आंधी तूफान आते है। इस साल छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने तेज प्रकोप पर है। इस तपती धूप में जहां लोगों का जीना मुहाल कर रखा है वही कुछ हद तक यह बारिश राहत पहुंचाएगी। आने वाले 48 घंटों में बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हवाएं चलने की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। बादल में भी काले घेरे छाए हुए थे।





