Uncategorized

जशपुर मे कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

जशपुर.13 जून. (रमेश शर्मा)

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर की जा रही ईडी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया.
इस दौरान संसदीय सचिव यूडी मिंज, मनोज सागर यादव सहित अनेक दिग्गज नेता उपस्थित रहे.

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वासुदेव यादव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि भाजपा नेतृत्व की केंद्र सरकार के द्वारा राजनीतिक द्वेष के कारण राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ केस किया जा रहा है।उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग इन ज्यादतियों का डट कर मुकाबला करने को तैयार हैं.
आज जशपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सागर यादव की पूरी टीम कांग्रेस नेता राहुल गांधी को असंवैधानिक रूप से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय बुलाने के विरोध में सत्याग्रह आन्दोलन में सम्मिलित हुई। इस दौरान पीसीसी महामंत्री व जिला संगठन प्रभारी वासुदेव यादव ,जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ,आरती सिंह ,ओम शर्मा कुनकुरी,रत्ना पैंकरा,शशि भगत समेत हजारों की सँख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING