
न्यू आडिटोरियम में छात्रवृत्ति वितरण समारोह पर होंगे शामिल
रायगढ़ / छतीसगढ़ राज्य गौसेवा अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश्री डॉ महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज दिनाँक 13 जून को रायगढ़ पंजरी प्लांट स्थित न्यू आडिटोरियम में श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी के छात्रवृत्ति वितरण समारोह में शामिल होंगे ।
कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छतीसगढ़ राज्य गौसेवा अध्यक्ष
राजेश्री डॉ महन्त रामसुन्दर दास जी शिवरीनारायण मठ से रायगढ़ के लिये प्रस्थान कर 12 :30 बजे
पंजरी प्लांट स्थित न्यू आडिटोरियम में श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी के छात्रवृत्ति वितरण समारोह में शामिल होंगे जहां मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल,तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक एवं महापौर जानकी काट्जू भी उपस्थित रहेंगी।
महन्त जी महाराज 2:30 बजे खरसिया मदन मोहन गौशाला का निरीक्षण करने के बाद मुख्यालय रायपुर दूधाधारी मठ के लिये प्रस्थान करेंगे।





