Uncategorized

दिव्य शक्ति संस्था की ओर से महिलाओं को दिया गया निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण….

रायगढ़ / दिव्य शक्ति संस्था की अगवाई में एक बार फिर से बड़ा ही नेक काम किया है। जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें दो माह का ये प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। 10 अप्रैल से 10 जून तक था। युवतियों और महिलाओं को सिलाई की क्लास में सिलाई मशीन से सम्बन्धित सब कुछ सिखाया, साड़ी में फाल लगाने,हुक बटन, कुर्ती सलवार गाउन लहंगा, ब्लाउज, तरह – तरह के डिज़ाइनर गाउन बनाना, पेटिकोट,
छोटे बच्चे के फ्रॉक बनाना भी सिखाया गया। घरेलू उपयोग की बैग बनाना भी बताया गया, और भी अनेक जानकारी सिलाई के लिए दी गई। सभी ने सिलाई से सम्बन्धित सभी बारीकियों को सीख लिया। जिससे आगे चल कर ये महिलाएं अपना खुद का एक व्यापार शुरु कर सकती है। आत्मनिर्भर होकर घर के प्रति अपनी जिम्मेदारी उठा सकती है। दीनदयाल कॉलोनी के सामुदायिक

भवन में 28 महिलाओं और युवतियों को निशुल्क सिलाई सिखाने हेतु प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया,बीते शनिवार को समापन के दौरान महिलाओं को सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साह वर्धन किया, साथ ही धागा डिब्बा,इंची टेप,बटन इत्यादि सिलाई सामग्री भी दी गई । ट्रेनर शाहिना ताहिर अली ने बखूबी अच्छे तरीके से सिखाया 2 माह में है महिलाओं ने बेहतर कारीगिरी दिखाई।
सिलाई की क्लास दीनदयाल कॉलोनी के पार्षद संजय देवांगन जी के नेतृत्व में शुरु की गई थी। ,दिव्य शक्ति की अध्यक्षा श्रीमती कविता बेरीवाल ने सभी को आने वाले समय के लिए आग्रिम बधाई दी, दिव्य शक्ति संस्था की कई सदस्यगण उपस्थिति रहे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING