Uncategorized

मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक: घर के पास मिल रही लोगों को इलाज सुविधा मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक के लिए दी गयी है 24 गाडिय़ां, 141 स्थानों पर लग रहे ये क्लिनिक


रायगढ़, / कलेक्टर भीम सिंह के दिशा-निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के मार्गदर्शन में जिले के 9 विकासखण्डों में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के सुचारू रूप से संचालन हेतु 24 गाडिय़ां प्रदाय की गई है। वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत कुल 141 हाट-बाजार संचालित किया जा रहा है जिससे जिले के समस्त हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिल सके और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जा सके।
मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना का मुख्य उद्देश्य है जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना। मोबाईल यूनिट एक सर्वसुविधा युक्त चलता-फिरता अस्पताल है जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, सिकलसेल, एनिमिया, हिमोग्लोबिन, मलेरिया, टायफायड जैसी बीमारियों का इलाज किया जाता है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना संचालन से जनता को घर के आस-पास ही दैनिक दिनचर्या के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ मिल रहा है। जिससे प्रारंभिक स्थिति में ही बीमारी की जांच कर त्वरित उपचार व छोटे-छोटे स्वास्थ्य समस्याओं का निराकरण कर गंभीर अवस्था/स्थिति तक पहुंचने से बचाया जा रहा है। मरीज को अस्पताल जाने की भी आवश्कता नहीं होती है तथा गैर संचारी रोगों से होने वाली मृृत्यु दर में निश्चित रूप से कमी आएगी जो इस योजना की बड़ी उपलब्धि होगी। इस योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट में एक चिकित्सा अधिकारी, एक ए.एन.एम., लैब टेक्निीशियन, एक फार्मासिस्ट एवं एक वाहन चालक रहते हैं जो जनता को उनके द्वार तक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करा रहे हैं। बुजुर्ग व्यक्ति और बच्चों के लिए यह वरदान की तरह साबित हो रहा है। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान किये जाने के साथ ही हृदय संबंधी, किडनी संबंधी नि:शुल्क काउंसिलिंग व जांच किया जा रहा है। साथ ही कोविड टीकाकरण, रूटिन टीकाकरण भी चालू कर दिया गया है। सभी विकासखंडों में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना संचालित होने के दो दिवस पूर्व ग्राम के कोटवार के माध्यम से लोगों को जनजागरूक किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक जनता मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ ले सके।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING