
रायगढ | पुसौर के ग्राम बोदाझारिया में आयोजित रामनाम यज्ञ में भाजपा नेता विकास केडिया पहुंचे कर रामनाम यज्ञ में पूजा अर्चना किया और क्षेत्र वासीयों के लिए सुख समृद्धि कि कामना की , उन्होंने ने बताया कि बोदाझारिया में कई वर्षों से रामनाम यज्ञ का आयोजन किया जाता है, जिससे पुरे क्षेत्र वासी शामिल होते हैं और भजन किर्तन कर प्रसाद के रुप में भोजन ग्रहण कर अपने घर व गाँवों में चले जाते है रामनाम यज्ञ होने से पुरे क्षेत्र में एक भक्तिभम वातावरण बनता है |

इसके बाद भाजपा नेता विकास केडिया बोदाझारिया में भाजपा कार्यकर्ता बोधराम प्रधान के निवास पहुंचे तथा वहा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल उनका हाल चाल जाना और आप पास के क्षेत्रों के विषय पर चर्चा हुआ |
साथ ही आज प्रमुख रुप से वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल,भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री एवं जनपद सदस्य गौरांग साव,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वर गुप्ता,भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री मनोरंजन साव,भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान,भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी अंकित मिश्रा, सौरभ अग्रवाल,दिलेश्वर जायसवाल ,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष रुपेश पंडा ,सरपंच प्रतिनिधि फकीर प्रधान, मनोज गुप्ता, दीपक सिदार, भुनेश्वर साव सहित सैकड़ों ग्रामवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें |





