Uncategorized

नया गंज को अब जाना जाएगा शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी नगर के नाम से…


शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का ननिहाल है

रायगढ़ / शहर का जूना बड़पारा यानी नया गंज इतवारी बाज़ार को अब शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के नाम से जाना जाएगा। एमआईसी की बैठक में इसकी स्वीकृति दी गई। विदित हो कि नया गंज शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का ननिहाल है।
शुक्रवार की शाम मेयर जानकी काटजू की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक हुई। इस दौरान 7 एजेंडा पर चर्चा की गई।
सबसे पहले राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों का सर्वेक्षण कर डाटा एकत्र करने और दावा आपत्ति उपरांत सत्यापित करने संबंधित एजेंडा पर चर्चा की गई। इसे सामान्य सभा में रखने की स्वीकृति दी गई। इसी तरह विश्वासगढ़ चर्च कब्रिस्तान निर्माण कार्य में भुगतान करने की स्वीकृति दी गई। शहर के वार्ड क्रमांक 14 में 8 लाख 71 हजार की लागत से आरसीसी नाली एवं सीसी रोड बनाने की स्वीकृति दी गई।

एमआईसी सदस्य प्रभात साहू द्वारा जूना बड़पारा का नाम शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के नाम पर रखने के लिए महापौर को पत्र दिया गया था। इस पर एमआईसी की बैठक में चर्चा करते हुए जूना बड़पारा को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी नगर रखने की स्वीकृति दी गई। इसी तरह राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं विभिन्न पेंशन के पात्र हितग्राहियों को योजना के लाभ देने की स्वीकृति दी गई। बैठक में एजेंडा से संबंधित किए गए प्रश्नों के उत्तर कमिश्नर संबित मिश्रा ने दिए।
बैठक में एमआईसी सदस्य रत्थू जायसवाल, शेख सलीम नियारिया, प्रभात साहू, विकास ठेठवार राकेश तालुकदार, संजय चौहान एवं निगम के विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING