Uncategorized

सारंगढ़ के गौठानों में मल्टी एक्टिविटी सेंटर्स के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर भीम सिंह


रायगढ़, / कलेक्टर भीम सिंह ने सारंगढ़ के  गौठानों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मल्टी एक्टिविटी सेंटर्स में महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा विविध प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा रहे है। जिसके विक्रय में वृद्धि के लिए मार्केट लिंकेज को बढ़ावा देना होगा। जिससे मांग व आपूर्ति का एक व्यवस्थित चक्र तैयार हो। उन्होंने स्थानीय स्तर पर इन उत्पादों के विक्रय के साथ ही ब्लाक में महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को भी सी-मार्ट में भी विक्रय के लिए रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह निरीक्षण में सबसे पहले सारंगढ़ विकासखण्ड के छिंद गोठान पहुंचे। यहां उन्होंने महिला समूहों द्वारा चलायी जा रही विभिन्न गतिविधियों को देखा तथा उनके इस संबंध में चर्चा की। इस गौठान में महिलाओं द्वारा वाशिंग पाउडर, दोना-पत्तल, मसाले तथा बड़ी तैयार करना, झाडू निर्माण, कपड़े के बैग तैयार करने का काम किया जा रहा है। कलेक्टर सिंह ने यहां इंस्टाल की गयी मशीनों के संचालन की अच्छे से टे्रनिंग देने तथा तैयार प्रोडक्ट की क्वालिटी बढिय़ा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां तैयार किए जा रहे बैग को सी-मार्ट में भी रखने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट की उत्पादन की मात्रा को नाकाफी बताते हुए उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही यहां आने वाले पशुओं की संख्या को भी बढ़ाने के लिए कहा। इसके लिए पशु शेड बनवाने के भी निर्देश दिए। गौठान में महिला समूहों द्वारा सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। उसकी आवश्यक सुरक्षा के लिए फेंसिंग का काम पूरा करवाने के निर्देश उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत को दिए।  कलेक्टर सिंह इसके पश्चात घटोरा गौठान के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने यहां पर महिला समूह द्वारा तैयार किए जा रहे पेवर ब्लाक तथा अन्य उत्पादों को देखा। कलेक्टर सिंह ने महिला समूह की काम की तारीफ करते हुए यहां के उत्पादों का भी मार्केट लिंकेज करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सारंगढ़ जिले के ओएसडी डी.राहुल वेंकट, ओएसडी पुलिस राजेश कुकरेजा, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, एसडीओपी प्रभात पटेल, सहायक संचालक पंचायत श्री महेश पटेल, सीईओ जनपद अभिषेक बनर्जी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
रेशमी ताने तैयार करने की मशीन का किया अवलोकन
कलेक्टर सिंह ने इस दौरान सारंगढ़ स्थित टसर सिल्क यॉर्न प्रोडक्शन सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां रेशम के ताने और बाने तैयार करने के लिए इंस्टॉल किए गए मशीनों का जायजा लिया। साथ ही प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं से भी चर्चा की। उन्होंने रेशम अधिकारी से कहा कि मॉस्टर टे्रनर द्वारा यॉर्न प्रोडक्शन की अच्छे से टे्रनिंग करवायी जाए तथा जल्द उत्पादन शुरू किया जाए। ज्ञात हो कि कलेक्टर सिंह की पहल पर इस केन्द्र में 16 लाख रुपये की लागत से रेशम के ताने और बाने तैयार करने की मशीनें लगायी गयी है। छत्तीसगढ़ में कोरबा के पश्चात रायगढ़ का सारंगढ़ केन्द्र दूसरा स्थान होगा जहां यह रेशमी ताने तैयार किए जायेंगे। इसके लिए दिल्ली से मंगायी गई तानों की 16 व बानों की 16 व धागों की रीलिंग करने की 4 मशीने सहित कुल 36 मशीनें लगायी गयी है। अभी तक यह ताने मुख्य रूप से बाहर से आयात किए जाते थे, जो कि अब यही तैयार किये जायेंगे।
औरा-जोरी नरवा संवर्धन कार्यों का भी लिया जायजा  
कलेक्टर सिंह ने सारंगढ़ विकासखण्ड के औरा-जोरी में किए गए नरवा संवर्धन के कार्य को भी देखा। यहां उन्होंने ग्रामवासियों से चर्चा कर नरवा से मिले लाभ के बारे में जानकारी ली। गांव वालों ने बताया कि आसपास पहले काफी गहरी खुदाई पर भी नहीं पानी की सही मात्रा नहीं मिल रही थी। किन्तु नरवा संवर्धन से भूजल में वृद्धि देखने को मिल रही है। यहां नरवा के दोनों ओर लगभग 50-50 एकड़ खेतों में इससे सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। कलेक्टर सिंह ने नरवा संवर्धन के किए गए कार्यों को और बेहतर करने तथा अधिक संरचनाओं के निर्माण के निर्देश दिए जिससे नाले का पानी अधिक मात्रा में रूके।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING