Uncategorized

छग की दोनों राज्यसभा सीटों पर बाहरी प्रत्याशियों को थोपकर भूपेश व प्रदेश कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान : विकास केडिया


जय हो परदेशिया, भाड़ में जाएं छत्तीसगढ़िया” वाली नीति को छग की जनता को स्वीकार नहीं करेगी 
रायगढ़ / छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव होना हैं। कांग्रेस ने इन दो सीटों पर यूपी कांग्रेस से वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और बिहार की पूर्व सांसद श्रीमति रंजीत रंजन को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के इस फैसले का लगातार विरोध हो रहा है। अब प्रदेश कांग्रेस के इस निर्णय के खिलाफ़ भाजयुमो रायगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास केडिया ने भी इस मुद्दे को लेकर सूबे के मुखिया भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
युवा भाजपा नेता विकास केडियाने जारी प्रेस विज्ञप्तिमें कहा है कि छत्तीसगढ़ की दोनों राज्यसभा सीटों पर बाहरी प्रत्याशियों को थोपकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस के आलाकमान ने “जय हो परदेशिया, भाड़ में जाएं छत्तीसगढ़िया” का संदेश दिया है जो कि स्पष्ट रूप से हमारी छत्तीसगढ़ महतारी और छतीसगढ़ के सियासी प्रतिभाओं और योग्यता का अपमान है।
आगे युवा भाजपा नेता ने यह भी कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए भूपेश बघेल ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मान-सम्मान को दिल्ली दरबार में बेच दिया है राज्य की जनता ने कांग्रेस को 71 विधायक इसलिए नहीं दिए थे कि त्तरप्रदेश और बिहार के लोगों को लाकर छत्तीसगढ़ से सांसद बनाया जाए और तलवे चाटें जाएं, सूबे के मुखिया भूपेश बघेल का यह निर्णय न सिर्फ उनको २०१८ के विधानसभा चुनाव में मिले भारी जनादेश ९० में से ७१ सीट का अपमान है,अब इसका जवाब प्रदेश की जनता २०२३ के विधान सभा चुनाव के दौरान उन्हें सत्ता से बाहर करके देगी।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING