
रायगढ़. / रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांटाझरिया क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले से बीती रात मवेशी चराकर घर लौट रहे ग्रामीण की मौत हो गई। इस क्षेत्र में 11 जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का आंतक एक लंबे अर्से से लगातार जारी है। जंगली हाथी और मानव के बीच द्वंद में कभी हाथी तो कभी इंसानों की मौत की घटना लगातार घटित हो रही है। इसी क्रम में बीती रात मवेशी चराकर घर लौट रहे ग्रामीणों पर घरघोडा वनपरिक्षेत्र के कांटाझरिया क्षेत्र के सहनी बंधान के पास जंगली हाथियों के एक दल ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान जहां दो ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचा ली, वहीं कांटाझरिया निवासी आनंदराम यादव पिता सिदार यादव 40 हाथियों के चपेट में आ गया। जिससे जंगली हाथियों के भारी

भरकम पैरो तले कुचले जाने से ग्रामीण की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पश्चात तत्कालीक सहायता के रूप में मृतक के परिजनों को 25 हजार रूपये की राशि उपलब्धी कराई है।
11 हाथियों का दल कर रहा विचरण
घरघोड़ा वनपरिक्षेत्र में लगभग 11 जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन विभाग के द्वारा हाथी आमद की सूचना मुनादी कराकर ग्रामीणों को जंगली की जाने से रोका जा रहा है। जंगली हाथी की आमद से कांटाझरिया सहित आसपास के आधा दर्जन गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।
क्या कहते हैं प्रभारी रेंजर
इस संबंध में घरघोडा वन परिक्षेत्र के प्रभारी रंेजर छोटेलाल डनसेना ने बताया कि बीती रात कुछ ग्रामीण मवेशी चराकर वापस अपने गांव जा रहे तभी हाथियों का दल था जिससे ग्रामीणों का सामना हो गया। इस दौरान दो ग्रामीणों ने भागकर अपनी बचा ली। एक ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर दिया। इससे ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को तत्कालीक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रूपये दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।





