
आयुक्त ने दिए निर्देश- करबला तालाब से गंदे पानी के निकासी हेतु बनेगा नाला-बनाया जा रहा प्राक्कलन
सुल्तानिया कालोनी की गंदगी से क्षेत्रवासी परेशान-वार्ड पार्षद ने कहा जल्द हो निराकरण
रायगढ़ / नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू एवं आयुक्त संबित मिश्रा ,एम आई सी सदस्य एवं वार्ड पार्षद विकास ठेठवार समेत निगम की टीम ने वार्ड क्रमांक 15 में सफाई का निरीक्षण किया रेलवे बँगलापारा क्षेत्र और सुल्तानिया कालोनी तथा करबला तालाब के समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया।वही वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद प्रतिनिधि दिबेश सोलंकी ने पैठू डबरी की समस्याओं से भी अवगत कराया।

बरसात पूर्व शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने महापौर आयुक्त जनप्रतिनिधि और निगम की टीम वार्ड क्रमांक 15 पहुँची सफाई गैंग और जे सी बी से कई क्षेत्र को सफाई भी कराया गया,वार्ड पार्षद विकास ठेठवार ने सुल्तानिया कालोनी में नाली की आवश्यकता बताई जिसके नही होने के कारण कालोनी का गंदा पानी सड़क में आकर कचरे का ढेर बन रहा है।साथ ही आस्था का केंद्र बूढ़ी माई करबला तालाब की गंदगी जिसमे नालियों का पानी आकर मिल रहा है और पूरे तालाब को बदबू और प्रदूषित कर रहा है तलाब की सफाई और उपयुक्त निराकरण हेतु निवेदन किया।वार्ड 15 से लगे वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद प्रतिनिधि दिबेश सोलंकी ने महापौर एवं आयुक्त को अपने क्षेत्र और शहर के सबसे बड़े समस्या पैठू डबरी का निरिक्षण कराया उन्होने तत्काल उचित संसाधनों के साथ सफाई हेतु निर्देशित किया।

महापौर जानकी काट्जू ने कहा कि पूर्व में भी इस क्षेत्र की सफाई कराई गई पर नाली नही होने के कारण गंदा पानी और कचरा जाम हो रहा है बरसात से पूर्व तालाब की सफाई और कालोनी में नाली बनाने इंजीनियर को निर्देशित किया साथ ही पैठूडबरी की समस्या को प्राथमिकता से निराकरण करने कहा।
आयुक्त संबित मिश्रा ने दोनों वार्ड की वस्तुस्थिति को देखकर नाली और सफाई की आवश्यकता बताई उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को त्वरित सफाई और नाली के प्राक्कलन बनाने निर्देश दिए है।
निरीक्षण दौरान जनप्रतिनिधि एवं निगम के ई ई नित्यानंद उपाध्याय ,इंजीनियर और स्वास्थ्य विभाग की टीम शामिल रही।





