Uncategorized

वित्त प्रबंधन पर जलगांव शाखा का वेबीनार पैसे बचत करने की गुर बताई रेखा महमिया…

रायगढ़ / महाराष्ट्र के जलगांव शाखा के द्वारा वित्त प्रबंधन पर वेबीनार रखा गया था, जिसका मूल उदेष्य महिलाओं में जागरूकता के साथ ही पैसा कैसे बचायें पर पदाधिकारियों के द्वारा अपने – अपने विचार रखे, जिसमें हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, राष्ट्रीय सचिव रूपा, राष्ट्रीय वित्त प्रबंधक रेखा महमिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा लखोटिया ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम जलगांव में 16 मई को दोपहर 4.30 बजे प्रारंभ हुआ। प्रदेष अध्यक्ष प्रमिला दुसाद, प्रदेश सचिव कचंन सोनी के साथ ही साथ 128 महिला इस वेबीनार से जुडे़। यह सच है कि – महिलाओं की आदत होती है पाई-पाई जोड़कर इक्ठठा करती है। पहले तो हम इसे बैंक में एफडी कर देते थे या सेविंग अकाउंट में रख लेते थे। लेकिन अब वहां ब्याज बहुत कम है। गोल्ड ले तो इसे संभाल कर रखें कहां तो, इसी समस्या को दूर करने जलगांव शाखा की तरफ से यह वेबीनार किया गया। विदित हो निवेश वही सोच नई को लेकर सीए चीफ वेनु गोपाल संदीप जवार ने वित प्रबंधन संबंधी समस्यओं का समाधान किए। वेबीनार को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी रेखा महमिया ने अपने उद्बोधन में शाखाओें को कैसे मजबूत बनाएं।
फाइनेंषियल बचत की जानकारी, बहुत से फंड रेजिन के बारे में टिप्स दिए। आने वाले 5 जून को पर्यावरण दिवस में फॉरेस्ट डिपार्टमंेट के सहयोग से अधिक अधिक पेड़ लगाने के लिए कहा। जून 21 योग दिवस पर विभिन्न स्पोर्ट्स जैसे सायकल रेस, क्रिकेट,पिटटूल, मैराथन इत्यादि। एक्टिविटी के लिए भी जागरूक किया। हर सदस्य के धर गल्लक हो जिसमें हम अपनी एनिवर्सरी, बर्थडे, पूजा पाठ से निकले पैसे को डाले तो शाखा में फंड रेजिन होगा। जिसे सभी प्रकल्पों को अच्छे ढ़ंग से अंजाम दे सकते है। रेखा महमिया के साथ ही साथ इस वेबीनार में राष्ट्रीय पदाधिकारी भी जुड़े थे। महारष्ट्र अध्यक्ष प्रमिला दुसाद ने कहा कि कार्यक्रम में आपके आने से हम कृतज्ञ हुए, कामना करते है यू ही आपका साथ हर बार मिलता रहें।
अभामामस महाराष्ट्र प्रदेश एवं जलगांव शाखा द्वारा आयोजित इस वेबीनार में इनकी उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला दुसाद, प्रदेष सचिव कंचन सोनी,सूत्र संचालन सचिव दीप्ति अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष अंषु अग्रवाल, प्रार्थना निधि, प्रस्तावना अध्यक्ष सुधा खटोड़, आभार प्रातीय सचिव कंचन सोनी ने किया। ओम का उच्चारण सचिव दीप्ति अग्रवाल ने किया इस वेबीनार में महाराष्ट्र प्रदेष के साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तर के 128 पदाधिकारीओं ने उपस्थिति दर्ज करायी।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING