

उम्मीद विद्यालय में हुए कार्यक्रम में रोटरी के डी.जी. ने किया कूलरों का लोकार्पण
रायगढ़ – रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल द्वारा दिव्यांग बच्चों के विद्यालय उम्मीद को एक वाटर कूलर और एक कूलर प्रदान किया गया। वहीं नगर के तीन अलग-अलग स्थानों के लिए तीन वाटर कूलर का डी.जी. सुनील पाठक ने लोकापर्ण किया। इन सामग्रियों को विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा दिया गया। इस अवसर पर डी.जी. विजिट में आये डी.जी. सुनील पाठक (जबलपुर) और डी.जी.एन.डी. अखिलेश मिश्रा सहित क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों ने सभा को सम्बोधित किया। सम्बोधन में डी.जी. सुनील पाठक ने कहा कि हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के हित में कार्य करना है और इसी के तहत रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल ने इन बच्चों के लिए वाटर कूलर व कूलर दिया है, जिससे कि इनको

स्वच्छ और ठंडा पानी मिलेगा। वहीं डी.जी.एन.डी. अखिलेश मिश्रा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में रोटरी क्लब ने अपने सेवा कार्यों के बल पर अपना नाम स्थापित किया है। उसके बाद क्लब अध्यक्ष हितेश सोनालिया और सचिव संदीप अग्रवाल ने भी सभा को सम्बोधित किया और रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल को लोगों के सेवा में समर्पित संस्थान बताया। इस कार्यक्रम से पूर्व होटल अंश इंटरनेशनल में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर का आधिकारिक विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें डी.जी. सुनील पाठक और डी.जी.एन.डी. अखिलेश मिश्रा को क्लब के पदाधिकारियों ने क्लब द्वारा किए गये पूरे वर्ष के सेवा कार्यों और गतिविधियों को बताया। इसके लिए डी.जी. और डी.जी.एन.डी. ने मुक्त कंठ से क्लब की प्रशंसा की। उक्त कार्यक्रम में चेयरमैन विजय अग्रवाल (एन. आर. इस्पात), डॉ. मनीष

बेरीवाल, सुशील रामदास अग्रवाल, ओम प्रकाश मोदी, संदीप अग्रवाल (नवदुर्गा), अशोक गर्ग, आशीष महामिया, आशीष अरोरा, मनोज अग्रवाल (कम्युनिकेशन), मनोज अग्रवाल (पी.डब्ल्यू.डी.), मनीष अग्रवाल (गणगौर), दिलीप अग्रवाल (माँ बंजारी), दिनेश, अविनाश गर्ग, अजय जैन, संतोष सिंघल, राहुल अग्रवाल (बालाजी), जोगेन्द्र वर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल, अमित, मुकेश, चंचल साहू, नवीन कुमार बंसल, मयंक केडिया, पंकज गोयल, रितेश अग्रवाल, अमित गर्ग, गौरव अग्रवाल, राकेश बंसल आदि सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
क्लब के इन पदाधिकारियों ने दिया वाटर कूलर व कूलर
अविनाश गर्ग, विजय अग्रवाल (एन.आर.), रामदास द्रौपदी फाउंडेशन (सुशील रामदास अग्रवाल), सन्दीप अग्रवाल (नवदुर्गा) आदि द्वारा उम्मीद संस्था को एक तथा नगर के अलग-अलग तीन स्थानों के लिए वाटर कूलर दिया गया। वहीं डॉ. मनीष बेरीवाल द्वारा उम्मीद संस्था को कूलर दिया गया।





