Uncategorized

दसवीं की मेरिट लिस्ट में जिले के 17 विद्यार्थी, बालिकाओं ने मारी बाजी


जिले से 16 छात्राओं व 1 छात्र सहित कुल 17 विद्यार्थियों ने दसवीं की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। जिनमें प्रथम-सुमन पटेल, बरमकेला 98.67 प्रतिशत, द्वितीय-मुस्कान अग्रवाल, रायगढ़ 98.17 प्रतिशत, पांचवें स्थान पर खीरमती राठिया नवापारा टेण्डा रायगढ़, नेहा तिवारी खरसिया, देवकी पटेल बंधापाली रायगढ़, रितु साव तमनार सहित 4 विद्यार्थी हैं सभी को 97.67 प्रतिशत अंक मिले हैं। छठवें स्थान पर नेहा प्रधान सरिया, विनीता सुपकर बरमकेला, अंजली नायक बंधापाली रायगढ़ व नूपुर पटनायक तमनार हैं जिन्हें 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। सातवें पायदान पर पायल डनसेना सोंडका व धर्मेंद्र पटेल बंधापाली हैं, इन्हें 97.33 प्रतिशत माक्र्स मिले हैं। आठवें क्रम पर नंदिनी यादव कांटाहरदी रायगढ़ और एकता रानी साहू बांसपाली तमनार हैं जिन्हें 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है। 9 वें स्थान पर 97 प्रतिशत के अंक के साथ गढ़उमरिया रायगढ़ की ज्योति मेहर हैं। 10 वें स्थान पर कुसुम साव बरमकेला और मेघा श्रीवास्तव लोचन नगर रायगढ़ हैं, जिन्हें 96.83 प्रतिशत माक्र्स मिले हैं।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING