

मंदिर के सौंदर्य को देखकर हुई भावविभोर
रायगढ़ / के लोकप्रिय सांसद श्रीमती गोमती साय जी ने श्री श्री शक्ति पीठम मां महालक्ष्मी मंदिर में माथा टेक कर मां महालक्ष्मी से आशीर्वाद प्राप्त किया, तथा मंदिर के कलाकृति और भव्यता को देखकर अत्यंत प्रसन्नता ब्यक्त की।

रायगढ़ प्रवास दौरान सांसद गोमती साय पंडरीपानी
में स्थित एवं निर्मित छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम अष्ट मां महालक्ष्मी मंदिर पहुँची और महालक्ष्मी माता जी को मत्था टेक सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय हेतु कामना की। मंदिर के संचालक पंडित शास्त्री रविभूषण मिश्रा ने अपने ब्राह्मण साथियों के साथ उनका अभिनन्दन कर महालक्ष्मी मंदिर के सम्बंध में बताया,सांसद ने उत्सुक होते हुए संचालक श्री मिश्रा के साथ पूरे मंदिर का परिक्रमा करते हुए खूबसूरत लोकेशन, उपयुक्त वातावरण,मंदिर के दिवालो पर बने सुंदर कलाकृतियों के सौदर्य को देखकर भावविभोर होते हुए अत्यंत प्रसन्नता ब्यक्त की और महालक्ष्मी मंदिर के निर्माण शिल्पी आचार्य पंडित रवि भूषण शास्त्री के अथक मेहनत कि उन्होंने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।





