Uncategorized

जेपीएल तमनार एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफएक्सीलेंस एवार्ड 2021 से सम्मानित


पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सकारात्मक एंव सहयोगी भूमिका के लिए सम्मान, उर्जा उत्पादन के साथ पर्यावरण संरक्षण व सामुदायिक विकास हमारी प्राथमिकताःछविनाथ सिंह


तमनार/ जिंदल पावर लिमिटेड तमनार देश की उर्जा आपूर्ति में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रही है। साथ ही सामाजिक उत्तरदायित्व व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सकारात्मक एवं सहयोगी भूमिका का निर्वहन कर क्षेत्र के आम जनमानस के भावनाओं को भी छुआ है, और यही कारण रहा है। कि जिंदल

पावर लिमिटेड तमनार सदैव नित नये कीर्तिमान स्थापित कर राष्ट्रीय व अतराष्ट्रीय मंचो पर सम्मानित होती रही है। इसी क्रम में जिंदल पावर लिमिटेड तमानर को पर्यावरण के क्षेत्र में एपेक्स

इंडिया ग्रीन लीफएक्सीलेंस एवार्ड 2021 प्लेटिनम केटगरी में सम्मानित किया गया है। यह एवार्ड दिनांक 05 मई को होटल कोन प्लाजा, जयपुर में एपेक्स इंडिया फाउंडेशनद्वारा आयोजित एपेक्स इंडिया नेशनल कॉन्फ्रेस ऑन सस्टेनेबल एनवायरमेन्ट एण्ड सीएसआर कार्यक्रम में महेंद्रजीत सिंह मालवीय केबिनेट मंत्री जल संसाधन, आईजीएनपी, राजस्थान सरकार हेमराम

चौधरी मंत्री वन पर्यावरण व क्लाईमेट चेंज राजस्थान सरकार,पी. सैघल मेजर जनरल रिटार्यड (भारत के सुरक्षा विशेषज्ञ), बलदेव भाई प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष लधु उद्योग भारती की उपस्थिति में प्रदान किया गया। एवार्ड हेतु देश की प्रसिद्ध कम्पनियों नेे नामांकन किया था। कठिन प्रतिष्पर्धा के पश्चात जेपीएल तमनार को यह एर्वाड प्रदान किया गया। उक्त सम्मान शिव कुमार सिंह विभागाघ्यक्ष पयार्वरण जेपीएल तमनार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सी.एन.सिंह युनिट हेड जेपीएल तमनार ने समस्त जेपीएल टीम को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण तथा क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास हमेशा ही जिंदल समूह की प्राथामिकता रही है और हमारा यह प्रयास सदैव जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING