Uncategorized

सर्व समाज के हित में करेंगे कार्य : रामचन्द्र विप्र फाउंडेशन की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित पूरे राज्य से लिए गए पदाधिकारी


रायगढ़। विप्र समाज की प्रसिद्ध संस्था विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक सत्यनारायण शर्मा के आशीर्वाद एवं प्रदेश प्रभारी चरण शर्मा, वीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम शर्मा की सहमति से प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश महामंत्री रितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में पूरे राज्य से पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। ताकि संगठन का कार्य बेहतर तरीके से चलाया जा सके। इसमें शामिल प्रमुख सदस्य इस प्रकार हंै:- संरक्षक के रूप में श्याम शर्मा एवं रायपुर विधायक विकास उपाध्याय शामिल है। इसी प्रकार मार्गदर्शक मंडल में पम्मी शर्मा, घनश्याम शर्मा, श्रवण शर्मा, कचरू शर्मा, प्रह्लाद मिश्र, नरेश शर्मा घोषित किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष – रामचन्द्र शर्मा, के साथ-साथ प्रमुख सलाहकार – सुनील शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष – ओमप्रकाश बजारी सुरेन्द्र शर्मा, मनीष शर्मा, प्रदेश महामंत्री- रितेश शर्मा, प्रदुम्र सारस्वत, कोषाध्यक्ष – राजेश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष – अजय विक्की शर्मा, प्रदेश सचिव – राजा बाबू सारस्वत, हेमंत तिवारी, शेखर शर्मा, अनूप शर्मा, प्रदेश सह सचिव – मुल्कराज शर्मा, आदित्य शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी- विकास पाठक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी- कमल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य- दिनेश शर्मा, अजय शर्मा (रायगढ़ – रायपुर ट्रांसपोर्ट), संजय शर्मा, गोपाल शर्मा, सुनील शर्मा (श्यामू), रामकिशन शर्मा (रायगढ़), सोनू शर्मा, सुनील शर्मा (भानपुरी), महेश शर्मा, विनोद शर्मा, मनीष शर्मा (आईपीएस), वेदप्रकाश शर्मा, सूरज शर्मा, घनश्याम शर्मा (रायपुर), राहुल शर्मा (रायपुर), दीपक शर्मा (महासमुंद), उन्नत शर्मा (कोरिया), ईश्वर शर्मा (रायगढ़) उमेश शर्मा, बंटी (जांजगीर-चाँपा) शामिल किए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि फिलहाल नये एवं पुराने सदस्यों को लेकर टीम बनाई गई है। कोशिश है कि जिस जिले या संभाग से सदस्य शामिल नहीं हैं या कम हैं जल्द ही दौरा कर वहां से भी सदस्य शामिल किए जाएंगे। जिलाध्यक्षों की सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी। सभी वरिष्ठ जन का आशीर्वाद लेकर प्रदेश कार्यकारिणी सर्व समाज के हित में बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
जिले से अनेक सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी में
प्रदेश के लिए घोषित विप्र फाउंडेशन की राज्य कार्यकारिणी में सक्रियता के आधार पर अनेक सदस्यों को प्रदेश कार्यकारिणी में लिया गया है। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश सचिव अनूप शर्मा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अजय विक्की शर्मा, प्रदेश सह सचिव आदित्य शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमल शर्मा, साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में अजय शर्मा रायगढ़-रायपुर ट्रांसपोर्ट, रामकिशन शर्मा, ईश्वर शर्मा आदि को शामिल किया गया है। इन सभी को प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा सहित पूरे विप्र समाज ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING