Uncategorized

जिला क्रिकेट की शानदार सफलता सचिन और आशीष का चयन स्टेट कंबाइंड टीम में

रायगढ़ /

जिला क्रिकेट संघ के अंडर 23 के दो खिलाडियों का चयन स्टेट कंबाइंड टीम के लिए किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह जिले की अंडर 23 टीम प्लेट ग्रुप मैचेज खेलने गई थी। जहां दुर्ग में जिले की टीम ने तीन में से दो मैच शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की और जशपुर तथा कवर्धा को हराया , इसमें कप्तान सचिन चौहान और आशीष ओझा के शानदार प्रदर्शन करने पर स्टेट कंबाइंड टीम में चयन किया गया है। इसके लिए उनको एलिट ग्रुप में शामिल किया गया है। इसके लिए वो 10/5/22 को राजधानी के लिए रवाना होंगे। दोनो के अलावा कृष मैत्री को भी स्टैंड बाय में चयन किया गया है। इनके चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतीष पांडे और सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, महेश दधिची, एम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, प्रवीण शराफ, अभिषेक गुप्ता, रवि सिंह, शानू भयानी, अमित कुंवर आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी सचिन चौहान का चयन अंडर 23 टीम के एलिट ग्रुप हेतु हो चुका है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING