Uncategorized

डिग्री कॉलेज के सामने पोनी पसरा बाजार में दिव्य शक्ति संस्था की अध्यक्ष की पहल पर लगा हैंडपंप…

रायगढ़ / रायगढ़ शहर के मध्य ही डिग्री कॉलेज के सामने पोनी पसरा बाजार दूसरे लॉक डाउन के बाद से ही लग रहा है। जहां 50 सब्जी व्यापारी बैठते हैं। वहीं नगर निगम ने पसरा तो बना दिया मूलभूत सुविधाएं नहीं बनाई। वही सब्जी व्यापारियों को रोज ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो जब दिव्य शक्ति संस्था की अध्यक्षा को पता चला कि पानी की सुविधा नहीं है तो उन्होंने कलेक्टर महोदय से मिलकर इस बात की चर्चा की और कलेक्टर ने तत्काल ही हैंडपंप के लिए मंजूरी दे दी। पोनी पसरा बाजार में लगवाया गया। लोगों को इस प्रचंड गर्मी में पानी के लिए इधर उधर जाना नहीं पड़ेगा। शुक्रवार को दिव्य शक्ति संस्था के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने सब्जी व्यापारियों के साथ मिलकर हैंडपंप का पूजा अर्चना भी किया।

1 हफ्ते के भीतर दिव्य शक्ति संस्था की ओर से और भी कई कार्य किए गए…

दो साल छोटे बच्चे का अभी हाल ही में ऑपरेशन हुआ है जो गर्मी से बहुत अधिक परेशान था। उसके लिए कूलर की व्यवस्था करवाई गई तथा दो और जरूरतमंद महिलाओं को जिनके घर में पंखा तक नहीं है उन्हें सीलिंग फैन दिया गया, रायगढ जिला जेल में कैदियों के लिए 100 थाली 100 कटोरी 100 गिलास संस्था की ओर से बर्तनों की जरूरत और कमी को पूरा करने के लिए तत्काल ही व्यवस्था करवाई।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING