Uncategorized

ऑन लाइन योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

श्रेया अग्रवाल ने दिया साधकों को दिया ऑन लाइन प्रशिक्षण

रायगढ :- महिला पतंजलि राज्य प्रभारी जया मिश्रा के निर्देशानुसार छग में ऑन लाईन योग शिक्षक प्रशिक्षण निरन्तर जारी है l राज्य कार्यकारणी सदस्य गीतांजली ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक पाँच शिविर हो चुके जिसके जरिये 700 साधकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है l अंतिम व छठवे शिविर में 40 साधक शामिल हुए l यह समापन सत्र श्रेया अग्रवाल द्वारा सम्पन्न किया गया l ऑन लाइन योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में राज्य कार्यकारिणी सदस्य गंगा, हेमलता ममता सरिता का भी सरहानीय योगदान रहा l विदित हो पंतजलि योग पीठ का उद्द्देश्य रोग मुक्त भारत का निर्माण करना है l इस हेतु देश भर में योग शिक्षकों की सेना तैयार की जा रही ताकि योग को घर घर तक पहुँचाया जा सके l स्वामी रामदेव स्वय प्रतिदिन सुबह 5 बजे अनवरत योग शिविर के जरिये पूरे विश्व की को योग की प्रेरणा देते है l स्वस्थ भारत निर्माण हेतु स्वामी रामदेव का योगदान अदभुत व अविस्मरणीय है l

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING