Uncategorized

शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल में कक्षा एलकेजी से 12 वीं तक के प्रवेश हेतु निकाली गई लॉटरी


3338 प्राप्त आवेदनों में 2368 का लॉटरी के माध्यम से हुआ चयन  
रायगढ़, / शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ में कक्षा एलकेजी से 12 वीं तक की प्रवेश लॉटरी के द्वारा किया गया। जिसमें एलकेजी से 12 वीं तक में 417 रिक्त सीटों के लिए 3338 ऑनलाइन फार्म भरे गये थे, जिनमें से 970 फार्म निरस्त पाए गए एवं 2368 आवेदनों को लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। एलकेजी एवं यूकेजी इस सत्र में प्रारंभ किया जा रहा है जिसके लिए 25-25 सीट भरा गया। कक्षा 11 वीं गणित एवं विज्ञान संकाय इस सत्र से अलग-अलग कक्षा प्रारंभ किया जा रहा है। 417 रिक्त सीटों के चयन पश्चात प्रत्येक कक्षाओं में 10 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष शाला विकास समिति नटवर बहु.उच्च.मा.वि.रायगढ़ संतोष राय, नारायण घोरे, अल्पसंख्यक आयोग के जिला अध्यक्ष शेख ताजीम, शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी आर.के.देवांगन, संस्था प्रमुख रूबी सज्जू वर्गिस, व्याख्याता प्रहलाद सिंह पटेल, प्रधान पाठक सोनम टोपनो, शिक्षिका अपूर्वा त्रिपाठी, अभिभावकगण, समस्त शिक्षक स्टॉफ उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING