Uncategorized

ट्रक ड्राइवर नेत्र जाँच सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ कल

रायगढ़ / सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित ट्रक ड्राइवर नेत्र जाँच शिविर का आयोजन रायगढ़ में किया जा रहा रहा है।इस सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ 4 मई बुधवार को प्रातः 10 बजे राष्टीय राजमार्ग क्रमांक 49 छातामुड़ा चौक रायगढ़ में मुख्य अतिथि रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक,विशिष्ट अतिथि माहेश्वर नाग (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अधिकारी) के करकमलों द्वारा होगा।शुभारंभ कार्यक्रम महापौर जानकी अमृत काटजू, सभापति जयंत ठेठवार,नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। आयोजक संस्था फास्टेक कंप्यूटर वेल्फेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष कौशल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में ये सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारत सरकार की योजना है।शिविर में हाइवे में चलने वाले भारी वाहनों के ड्राइवरों की निशुल्क आँखों की जाँच सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक प्रभात पटेल जी द्वारा की जाएगी साथ ही उन्हें तत्काल निशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराया जाएगा।आयोजक संस्थान ने भारत सरकार द्वारा संचालित इस योजना का अधिक से अधिक ट्रक ड्राइवरों को लाभ उठाने की अपील की।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING