Uncategorized

सरिया में सार्वजनिक छप्पन प्रहरी अखंड नाम यज्ञ का भव्य आयोजन विधायक प्रकाश नायक पहुँचे कार्यक्रम में,की पूजा अर्चना


रायगढ़।जिले के सरिया जगन्नाथ मंदिर परिसर में सार्वजनिक छप्पन प्रहरी अखंड नाम यज्ञ का आयोजन हो रहा है।सात दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शुक्रवार की शाम रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक पहुँचे।यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के साथ कीर्तन कार्यक्रम में शरीक हुए और उनका उत्साह बढ़ाया।
इस भीषण गर्मी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक शरीक होकर ग्रामीण श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर बाकी नही छोड़ रहे है।ग्रामीणों के अनुरोध व उत्साह को देखते हुए वें ऐसे हर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है।उनके आगमन को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा जा सकता है।शुक्रवार शाम को जब वे सरिया जगन्नाथ मंदिर परिसर

में आयोजित कार्यक्रम में जब वें पहुँचे तो वहाँ के लोगों मेंउत्साह देखते ही बन रहा था।इस कार्यक्रम में पहुँचकर रायगढ़ विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना की और सरिया तथा क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।आयोजन समिति की ओर से उनका स्वागत -सत्कार भी किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया के अध्यक्ष केशव पातर,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ब्रजेश स्वर्णकार,नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार,कृष्णचंद्र बैरागी,विधायक प्रतिनिधि नरेश साहू,विधायक प्रतिनिधि अमित सिन्हा,कृष्णचंद्र प्रधान,एल्डरमैन अजय शराफ,नरेंद्र डनसेना,राजू प्रधान,राकेश स्वर्णकार,मोती लाल स्वर्णकार,सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि कांग्रेस कार्यकर्ता व सरिया से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING