Uncategorized

विश्व शांति महिमा अलेख कार्यक्रम में पहुँचे विधायक प्रकाश नायक ब्रम्ह अवधूत बाबाओं का लिया आशीर्वाद,कराया भोजन


रायगढ़।जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम बड़े हल्दी में रविवार को आयोजित विश्व शांति महिमा अलेख यज्ञ कार्यक्रम में रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक शरीक हुए।इस मौके पर उन्होंने ब्रम्ह अवधूत बाबाओं का आशीर्वाद लिया और उन्हें भोजन भी कराया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुसौर क्षेत्र के
विधायक प्रतिनिधि हेमलाल साव,पुसौर थाना प्रभारी गिरधारी साव,सरपंच सुधांशु साव व राकेश नायक (बरमकेला) मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि ग्राम बड़े हल्दी में 22 अप्रैल से विश्व शांति

महिमा अलेख यज्ञ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में ब्रम्ह अवधूत तुला,बाबा वरुण बाबा,अमृत बाबा,देवानंद बाबा,मदनदास एवं त्यागी बाबा की उपस्थिति में विश्व शांति के लिए पूजा अर्चना व हवन यज्ञ कराया
गया।इस कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को दोपहर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक पहुँचे।उन्होंने वहाँ मौजूद सभी अवधूत बाबाओं का आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें अपने हाथों से भोजन भी कराया।बाबाओं ने उन्हें अपना आशीर्वाद
दिया।विधायक ने भी इस अवसर पर ग्राम बड़े हल्दी व क्षेत्र के लोगों के सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुक्तेश्वर पंडा,दयानंद साव,ऋषिकेश साव,शोभाराम सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING