

रायगढ़ / मुख्यमंत्री शासन द्वारा किए गए अनुसार छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा परिवहन सुविधा केंद्र मार्गदर्शिका 2022 जारी किया गया है । रायगढ़ जिले में लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए 24 परिवहन सुविधा केंद्र को प्राधिकृत करते हुए स्थापित किया जाना है। जिसके लिए जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ मिनी स्टेडियम के पास रायगढ़ में इच्छुक आवेदक 200 विहित शुल्क जमा कर 27 अप्रैल 2022 शाम 5:30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं । निर्धारित तिथि व समय के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे । परिवहन सुविधा केंद्र हेतु जिले के स्थानीय निवासी को ही प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन शुल्क किसी भी दशा में वापसी योग्य नहीं होगा । इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए नियम एवं शर्तें जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ में कार्यालय दिशा में संपर्क कर सकते हैं।





