

रायगढ। जिला कांग्रेस महामन्त्री शाखा यादव ने बताया की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा लिए गए बड़े फ़ैसले कि सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया ।
विदित हो कि अब स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 40 विद्यर्थियों की जगह 50 बच्चों को मिलेगा प्रवेश हर शहर के नागरिकों की माँग और उत्साह को देखकर माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस बाबत निर्णय लिया व प्रदेश के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला को निर्देशित किया ।
शाखा यादव ने कहा माननीय मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पूरे प्रदेश की जनता में हर्ष का वातावरण है काफी समय से अभिभावकों द्वारा सीटों को बढ़ाने की मांग की जा रही थी जिसका सम्मान रखते हुए ये जनहितार्थ फैसला लिया गया ।





