
रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर एवं सीएससीएस के आदेशानुसार संस्कार स्कूल कैम्पस में सीनियर टी-20 का ट्रायल जिला क्रिकेट संघ के निर्देशन में लिया गया। जिसमें अंतरिम टीम घोषित कर 22 खिलाड़ी चयनित किए गए। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि चयनकर्ता पंकज बोहिदार, जफर उल्लाह सिद्धकी, महेन्द्र साव के निर्देशन में भारी संख्या में उपस्थित खिलाडिय़ों का गेंदबाजी व बल्लेबाजी के आधार पर ट्रायल लिया गया। जिसमें अंतरिम टीम का चयन हुआ। जो इस प्रकार है।
रवि सिंह, अमित कुंवर, सचिन चौहान, अभिजीत साहू, रियाज अली, तुषार शर्मा, कृष मैत्री, सक्षम चौबे, मोहसीन अहमद, शेख जावेद, शुभम सिंह, अजहरूल कादरी, अक्षय गुप्ता, अभिषेक यादव, आशीष ओझा, सूरज आचार्या, विकास द्विवेदी, आसीफ खान, राहुल सिंह, डिकेश साव, अभिषेक शेट्ठी एवं चिराग सिंह शामिल किए गए हैं। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने चयनित खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ के द्वारा खिलाडिय़ों के बेहतर प्रदर्शन के लिए कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जो संस्कार क्रिकेट एकेडमी में 13 अप्रैल बुधवार से प्रात: 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा। इसके लिए पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज बोहिदार एवं जफर उल्लाह को कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। इसमें गेंदबाजी व बल्लेबाजी कौशल के अलावा फिटनेस पर भी कार्य किया जाएगा।





