

राजनीति से समय निकाल कर युवाओ को प्रेरित करना नही भूलते ओपी
रायगढ :- राजनीति से परे ओपी चौधरी की युवाओ में सबसे अधिक लोकप्रियता है l उसकी बड़ी वजह है कि वे राजनीति के अलावा युवाओ को आईएएस के लिए युवाओ को समय समय पर प्रेरित करते है l राजनीति के आरोपो के परे एक नेता समाज को क्या दे सकता है समाज इसका आकलन करता है l दलगत राजनीति की बहुत से मर्यादाएं होती है विरोध व समर्थन की मजबूरी के खूंटे से नेता बंधे होते है l उसके बावजूद एक नेता राजनैतिक बाध्यताओं के अतिरिक्त क्या कुछ वितरित कर सकता है इसकी मिशाल छग की राजनीति में ओपी चौधरी प्रस्तुत कर रहे है l कलेक्टर का सिंहासन छोड़कर राजनीति के मैदान में भाग्य आजमाने वाले ओपी इस बात को भली भांति समझते है कि जीवन मे अज्ञानता अंधकार का सबसे बड़ा कारण है और गरीबी शिक्षा में बाधक नही बन सकती l राजनीति में आने के बाद भी वे युवाओ की कोचिंग लेना नही भूलते l हाल में ही खैरा गढ़ उपचुनाव के दौरान ओपी चौधरी व्यस्त है लेकिन उसके बावजूद दिल्ली में IAS का इंटरव्यू दे रहे 20 युवा भाई बहनों से ओपी चौधरी ने “संकल्प” संस्थान के प्लेटफार्म पर Google meet से करीब डेढ़ घंटे की विस्तृत चर्चा कर टिप्स दिए l ओपी ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि छत्तीशगढ़ से IAS परीक्षा के लिये इंटरव्यू देने वाले और चयनित होने वाले युवाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है इंटरव्यूह के लिए सभी युवा भाई-बहनों को अग्रिम शुभकामनाये देते हुए ओपी ने कहा कि युवा देश का भविष्य है l सफलता और असफलता केवल नजरिया है l सफलता जीताती है तो असफलता सिखाती है l युवाओ को एक एक पल के उपयोग की जानकारी भी दी l ओपी को अपने बीच पाकर युवा उत्साहित हो गए और छग में शिक्षा के क्षेत्र में सुधांर का आग्रह किया l





