Uncategorized

धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल हुई सुषमा प्रकाश नायक विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना

रायगढ़। विधायक प्रकाश नायक की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा नायक गुरूवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल हुई। यहां उन्होने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियांे के लिए खुशहाली की कामना की। रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की अनुपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचकर श्रीमती नायक अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
गुरूवार को श्रीमती सुषमा नायक पूर्वांचल रायगढ़ के ग्राम भुइयांपाली पहंुची। यहां आयोजित राम-हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुई। यहां उन्होने विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन यहां हवन-पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुआ। इसमें आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहंुचे थे। इस कार्यक्रम में उनके साथ प्रमुख रूप से पूर्वांचल रायगढ़ ब्लाक

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वासु प्रधान, जिला पंचायत सदस्य संगीता गुप्ता, जनपद सदस्य युवराज चौधरी, सुरेश गुप्ता, सरोज नंदे, मंदिर के संस्थापक जितेन्द्र गुप्ता, सिट्टू, रवि गुप्ता, व टीकम सिंह सहित अन्य मौजूद थे। इसके पश्चात श्रीमती नायक बनोरा से लगे ग्राम डूमरपाली में चल रहे सोलह प्रहरी नाम यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुई। यहां विधिवत पूजा-अर्चना कर गांव व क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति व समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में कार्तिक राम सिदार, अजय गुप्ता व संजय निषाद इत्यादी लोगों की उपस्थिति रही। इसी तरह पुसौर में आयोजित अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ के समापन कार्यक्रम में शरीक होकर उन्होने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुसौर किशोर कसेर, जनपद सदस्य कैलाश पाईक सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING