Uncategorized

कुनकुरी की फर्नीचर दुकान व निवास में भीषण आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत.करोड़ों रुपये का नुकसान भी.

देखिए वीडियो

पत्थलगांव.05 अप्रैल. (रमेश शर्मा)

जशपुर जिले के कुनकुरी में आज तड़के एक दुकान और घर में भीषण आग लग जाने से एक महिला श्रीमती अर्चना बंग की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई. कुनकुरी शहर का मुख्य बाजार में स्थित पूजा प्लाई वुड व फर्नीचर व निवास पर आग की घटना से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है.
इस हादसे की सूचना मिलते ही संसदीय सचिव यूडी मिंज, एसपी विजय अग्रवाल, कलेक्टर रितेश अग्रवाल भी तत्काल मौके पर पहुंच गए थे.

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने इस आग की घटना के बाद तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया था.
आग बुझाने के लिए पडोसी राज्य ओड़िसा तथा आसपास से 10 दमकल विभाग के गाड़ी बुलाई गई थी. जिनकी मदद से आग पर काबू पा लिया गया है.
जशपुर जिले के वरिष्ठ बीजेपी नेता शिवा बंग के निवास मे आग का हादसा और एक महिला की मौत के मामले में कुनकुरी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है.

,

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING