Uncategorized

करदाताओं को मिली बड़ी राहत 31 मार्च के जगह अब 15 अप्रैल तक कर सकते है टैक्स जमा

रायगढ़। निगम के अंतर्गत निवासी अब 15 अप्रैल 2022 तक संपत्ति कर, समेकित कर और जल कर जमा कर सकेंगे। राज्य शासन ने आदेश जारी कर निगम क्षेत्र के निवासियों को 15 दिनों का अतिरिक्त समय दिया है।
निगम प्रशासन ने 31 मार्च के बाद संपत्ति कर एवं जलकर पर ब्याज अधिभार पर फिलहाल 15 दिवस के लिये रोक लगाई है और करदाताओं को राहत प्रदान की है। निगम प्रशासन ने अतिरिक्त ब्याज शुल्क या नल कनेक्शन काटने संबंधित कार्रवाई से बचने के लिए शहरवासियों से 15 अप्रैल 2022 के पूर्व संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर, यूजर चार्जेस, दुकान किराया आदि कर जमा करने की अपील की है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING