Uncategorized

प्रौढ़ शिक्षा अंतर्गत महापरीक्षा अभियान में 1189 शिक्षार्थी हुए शामिल


रायगढ़, / कलेक्टर भीम सिंह के दिशा-निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ के मार्गदर्शन में प्रौढ़ शिक्षा अंतर्गत पढऩा लिखना अभियान सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को बुनियादी साक्षरता का अध्यापन स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से 1 जुलाई 2021 से सतत जारी है। जिसमें प्रथम चरण में शिक्षार्थी आकलन परीक्षा पूर्व में 30 सितम्बर 2021 को आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 8271 शिक्षार्थी शामिल हुए एवं कुल 7902 शिक्षार्थी ए एवं बी ग्रेड प्राप्त करने में सफल हुए।
अभियान के द्वितीय चरण में एनआईओएस के माध्यम से महापरीक्षा अभियान 30 मार्च 2022 को राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, रायपुर के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें पंजीकृत 1360 शिक्षार्थियों में से 1189 शिक्षार्थी महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित हुए। आकलन में सफल शिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा जिससे उनके लिए मुक्त शिक्षा प्रणाली के माध्यम से आगे शिक्षा प्राप्त करने के रास्ते खुलेंगे। परीक्षा के सुचारू संपादन हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल स्त्रोत समन्वयक एवं संकुल समन्वयकों के द्वारा सघन मॉनिटरिंग की गई।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING