Uncategorized

भाजपा अध्यक्ष उमेश पर लगे मिथ्या आरोपों की जाँच हो :- बजरंग लेन्ध्रा

महिलाओ के साथ शोषण स्वीकार्य नही लेकिन हथियार बनाकर दुरुपयोग भी न हो

रायगढ :- अग्रसेन सेवा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग लेन्ध्रा ने जिलाभाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल पर लगे आरोपो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओ के साथ शोषण किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नही है लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़कर कार्य करने वालो पर मिथ्या आरोप न लगे समय रहते यह सुनिश्चित करना आवश्यक है l दशको से उमेश अग्रवाल राजनीति से जुड़े रहे उनकी बेदाग छवि पर ऐसा आरोप दुःखद है l छः महीने पुरानी घटना पर पीड़िता ने न्याय पाने कानून का सहारा लेने की बजाय राजधानी में प्रदेश स्तर के नेताओ को लिखित शिकायत क्यो की ? यह सब कुछ छवि खराब करने का घटना क्रम नजर आ रहा l राजनैतिक पार्टी किसी भी नतीजे पर पहुँचने के पहले मामले से जुड़े अन्य सभी पहलुओं का बारीकी से अध्ययन करे l अग्रसेन सेवा संघ कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग लेन्ध्रा ने मीडिया से भी अनुरोध करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सीधे आरोप प्रत्यारोप की बजाय सावधानी बरती जाए अन्यथा ऐसे मामलों में आरोपित व्यक्ति का सामाजिक जीवन प्रभावित होता है l व्यक्तिगत जीवन मे भी ऐसी घटनाओं का दुष्प्रभाव पड़ने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता l हम सभी की यह सामूहिक जवाबदारी है कि दोषी को सजा मिले और साजिश कर्ताओं बेनकाब हो l ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके l

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING