Uncategorized

श्री राम पदचिन्ह शोभा यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत

समाजसेवी संस्था लीनेश क्लब रायगढ़ मिड टाउन और लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड के सदस्यों द्वारा स्थानीय सुभाष चौक में श्री रामपद चिन्ह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया!

रायगढ़ / श्रीलंका से प्रारंभ हुई श्री राम पदचिन्ह यात्रा का रायगढ़ शहर प्रवेश पर जगह जगह चौक चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया।इसी कड़ी में जिले की अग्रणी समाजसेवी संस्था लीनेश क्लब और लायन्स क्लब मिडटाउन प्राइड द्वारा भी शहर के ह्रदय स्थल सुभाष चौक में अपने दर्जनों सोशल वर्कर महिलाओ के साथ पूरे आस्था और जोश में सराबोर ऐतेहासिक स्वागत कर दीप प्रज्वलित कर जय श्री राम के जयघोष के साथ स्वागत किया गया।

क्लब की ऊर्जावान अध्यक्ष और मातृत्व शक्ति की केंद्रबिंदु वरिष्ठ समाजसेविका सरिता रतेरिया के नेतृत्व में किये गए ऐतिहासिक स्वागत की जानकारी देते हुए क्लब की सक्रिय सचिव पूजा बेरीवाल ने बताया कि श्रीलंका से प्रारंभ हुई श्री राम पदचिन्ह की भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी जो भारत के विभिन्न प्रदेशों से होते हुए 26 मार्च करीब संध्या 5:00 बजे है छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के सुभाष चौक से आगे प्रस्थान हुई जो अयोध्या श्री राम मंदिर में राम पदचिन्ह को विराजित करेंगे!


क्लब अध्यक्ष सरिता रतेरिया ने स्वागत की जानकारी देते हुए बताया की श्री राम हम सब के आराध्य है,श्री राम पदचिन्ह के दर्शन और पूजन हम सब के लिए गौरव और पुण्य कर्मो में इजाफा है, यह हमारे लिए बहुत ही गौरव का बात थी कि हमें श्री राम पद चिन्ह के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ!

क्लब के सदस्यों द्वारा 11 आरती की थालीयो से श्री राम पद चिन्ह महारथ की आरती की गई!
क्लब की करीब 35 – 40सदस्यों ने इस दुर्लभ श्री राम पदचिन्ह शोभा यात्रा के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ! यह हम सभी भारत वासियों के लिए ऐतिहासिक गौरवपूर्ण अवसर है कि हमने इस भव्य श्री राम पद चिन्ह शोभा यात्रा का दर्शन किया!

लीनेश क्लब रायगढ़ मिड टाउन, लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड के सभी सदस्य श्री राम मंदिर निर्माण आयोजक समिति का दिल से धन्यवाद करते हैं!कि उनके द्वारा यह भव्य शोभा यात्रा संपन्न की गई और सभी ने दर्शन किया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING