
रायगढ़। 7 मार्च से विधानसभा सत्र शुरू होने के कारण रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक 6 मार्च की देर शाम रायपुर के लिए रवाना हो गए। 7 मार्च को विधानसभा शुरू हुआ और प्रदेश के शत-प्रतिशत विधायकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विधानसभा के बाद रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक का जन्मदिन शाम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में मनाया गया। जहां

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रीगणों की उपस्थिति में प्रकाश नायक ने केक काटा। जिसके बाद सभी ने रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक को जन्मदिन की बधाई दी। इस
दौरान मंत्रीगणों में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री
शिव डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया, पीएचई मंत्री रूद्रगुरू के अलावा लैलंूगा विधायक चक्रधर सिदार सहित अन्य संसदीय सचिव व
विधायकगण मौजूद रहे।





