Uncategorized

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं-आयुक्त क्षत्रिय…0 निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने निगम पीडब्ल्यूडी विभाग की ली समीक्षा बैठक…

.
रायगढ़। नगर निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने आज पीडब्ल्यूडी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक लेकर शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में समय सीमा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश सभी इंजीनियर्स को दिए।
कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने कहा कि जिन ठेकेदारों द्वारा कार्यों में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, कार्य प्रारंभ करने में लापरवाही बरती जा रही है अथवा कार्यादेश जारी होने के बावजूद काम शुरू नहीं किया गया है, ऐसे ठेकेदारों को तत्काल चिन्हित कर नोटिस जारी करें। उन्होंने नोटिस के बाद भी सुधार नहीं होने या कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं रहने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई करने के सख्त निर्देश।
बैठक में उपस्थित सभी इंजीनियरों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने वार्डों में निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करें और प्रत्येक कार्य की टेस्टिंग रिपोर्ट बिल के साथ अनिवार्य रूप से संलग्न करें। इसके साथ ही बिल भुगतान से संबंधित प्रक्रियाओं को पारदर्शी और समयबद्ध रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने कहा कि कार्यों के एवज में ठेकेदारों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, इसके लिए सभी फाइलों का प्रॉपर प्रोटोकॉल के तहत संधारण किया जाए तथा फाइलों का समय पर संचालन किया जाए। उन्होंने भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं करने के निर्देश सभी इंजीनियर्स एवं लिपिक को दिए। बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया सहित सभी उपअभियंता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING