Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक ने पुसौर विकासखंड़ के कई गाँव का किया दौरा,लोगों की सुनी समस्याएं…


शासन की योजनाओं की जानकारी देतें हुए लोगों से लाभ उठाने की अपील


रायगढ़। विधायक प्रकाश नायक ने गुरुवार को रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले कई गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।इस दौरान उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से उसका लाभ उठाने की अपील की।
विधायक श्री नायक पुसौर विकासखंड़ के ग्राम

नावापाली,बोईरडीह,बिंजकोट,तिलाईपाली,धनवारडेरा,नाकापारा,एकताल बस्ती,बड़माल व रेंगालपाली सहित विभिन्न गाँव का दौरा किया।इन गाँव के जनसंपर्क के दौरान लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया।उनकी मांगों की अनुरूप निर्माण कार्यों को स्वीकृति भी प्रदान की गई।रायगढ़ से लगे नावापाली,बोईरडीह व बिंजकोट में ग्रामीणों ने सार्वजनिक कार्यों के लिए मंगल भवन की मांग की जिसे विधायक ने अपनी स्वीकृति देते हुए मार्च के बाद किये जाने की बात कही।इसी तरह कुछ गाँव में गर्मी को ध्यान में रखते हुए पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया।इस मौके पर विधायक ने कहा कि गाँव के गरीब,किसान,युवा

सहित सभी वर्ग के लोगों के लिए हमारी भूपेश सरकार काम कर रही है।इन सभी वर्ग की मजबूती से ही हमारा प्रदेश मजबूत बनेगा ऐसी हमारी सरकार की मंशा है।उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील ग्रामीणों से की।गाँव में चौपाल लगाकर विधायक से सभी का हाल चाल जाना और कहा कि कोई भी काम पड़ने पर मुझे बताये जिससें की की उसका निराकरण किया जा सके।
जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि हेमलाल साव,बिंजकोट पंचायत सरपंच उमेश पटेल,बड़माल सरपंच राकेश साव,बाबूलाल चौहान,गजानंद साव,सुंदर लाल पटेल,सुभाष साव,कृष्ण राम सिदार,राजेंद्र सिदार,जगसाय,मंगल सिदार,हरिप्रसाद,पालूराम सिदार,सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
गुरुवार को जनसंपर्क के दौरान बिंजकोट,तिलाईपाली सहित अन्य गाँव में महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर अपने लाड़ले विधायक का स्वागत किया।कई स्थानों पर उनके स्वागत में घरों के सामने कलश व दिए भी सजाये गए थे।इस स्वागत सत्कार से विधायक अभिभूत होकर उनका आभार माना
बच्चों को दिया स्नेह-दिए चॉकलेट
पुसौर विकासखंड़ के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री नायक ने इन विभिन्न गाँव में बच्चों पर स्नेह बरसातें हुए उन्हें चॉकलेट दिए।इसी तरह उनके बीच बैठकर उनके पढ़ाई लिखाई की जानकारी ली।उन्होंने बच्चों से कहा कि वें मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता पिता का,गाँव व जिले का नाम रौशन करें।अपने क्षेत्र के इस युवा विधायक से मिलकर बच्चों में खुशी का कोई ठिकाना नही रहा बच्चों ने अपने विधायक से प्यार से कहा कि आप फिर हमारे गाँव जरूर आना।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING