Uncategorized

कार्मेल स्कूल में सभी कक्षाओं की परीक्षाएं ऑनलाइन हों…सौरभ नामदेव


रायगढ़ / कार्मेल स्कूल में सभी परीक्षायें ऑनलाइन हो इस सम्बन्ध में आज अभाविप रायगढ़ नगर मंत्री सौरभ नामदेव ने एक विज्ञप्ति जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी से निवेदन किया है कि कार्मेल स्कूल सहित पूरे जिले में स्कूलों में परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित किया जाए ! विदित हो कि रायगढ़ जिले सहित पूरे प्रदेश भर के विधालयो में ऑनलाइन परीक्षाएं हो रही हैं वैश्विक महामारी कोरोना के तीसरे लहर की आहट से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश भर स्कूलों में ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पूरे वर्ष पढ़ाई कराई गयी है जिसकी वजह से ही सभी स्कूलों में परीक्षायें भी ऑनलाइन हो रही हैं ऐसी स्थिति में कुछ स्कूलों का इस प्रकार से अडियल रवैया ठीक नहीं है आज विज्ञप्ति के माध्यम से अभाविप ने जिला शिक्षा अधिकारी से निवेदन किया है कि कार्मेल स्कुल सहित पूरे जिले भर के स्कूलों में परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित कराने सम्बन्धी आदेश जारी करे

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING