
रायगढ़।विधायक प्रकाश नायक के प्रयासों से रायगढ़ पूर्वांचल के ग्राम विश्वनाथपाली में अब पेयजल समस्या दूर होगी।करीब 33 लाख रुपये की लागत से यहाँ नल जल योजना के तहत घर -घर पानी पहुँचेगा और लंबे समय से चल रही यह समस्या दूर होगी।
रायगढ़ पूर्वांचल क्षेत्र के ग्राम विश्वनाथपाली में पेयजल समस्या काफ़ी समय से है।यहाँ होने वाली पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा प्रशासन का ध्यानआकृष्ट कराया गया परंतु इसका निराकरण नही हो सका था।पिछले बार जब रायगढ़ के युवा

विधायक प्रकाश नायक पूर्वांचल के इस गाँव में जनसंपर्क में पहुँचे थे तब ग्रामीणों ने पेयजल समस्या की ओर उनका ध्यानआकृष्ट कराते हुए इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी।विधायक ने इसे पूरे गंभीरता से लेतें हुए शासन से यहाँ नल जल योजना को स्वीकृति दिलाने की मांग की थी जिसे शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।अभी दो दिन पूर्व जब विधायक श्री नायक जनसंपर्क में ग्राम विश्वनाथपाली पहुँचे तो महिलाओं ने पुनः इस समस्या को उनके समक्ष रखी तब विधायक ने कहा कि यहाँ करीब 33 लाख रुपये की लागत से शुरू होने वाले नल जल योजना को शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है और इस गर्मी में काम शुरू हो जायेगा।इस पर महिलाओं ने उनका आभार जतातें हुए जल्द काम शुरू किये जाने आग्रह किया।यहाँ विधायक ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की अन्य समस्या सुनी और कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।





