
रायगढ / रायगढ़ नगर निगम में मुख्यमंत्री के लोकवाणी कार्यक्रम की 26वी कड़ी में महापौर जानकी काटजु की अध्यक्षता तथा निगम के एमआईसी सदस्य संजय देवांगन,पार्षद रंजना कमल पटेल एवं नगर निगम के उपायुक्त सुतीक्षण यादव,समेत खूबचंद चौधरी और कर्मचारी गण की उपस्थिति में औद्योगिक समृद्धि और रोजगार समावेशी संबोधन का श्रवण शहर सरकार ने महापौर कक्ष मे किया। मुख्यमंत्री की लोकवाणी श्रवण पश्चात अपनी प्रतिक्रिया देते हुये महापौर ने प्रदेश की योजनाओं से रायगढ मे भी नये रोजगार सृजन व औद्योगिक गतिशिलता बढने की बात कही।
महापौर जानकी काटजू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने औद्योगिक नीति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं, कृषि उत्पादक समूहों, तृतीय लिंग के लोगों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की है। इसका सबसे बडा लाभ मजदूर परिवारों व राज्य की 50 फीसद आबादी वाले ओबीसी वर्ग को होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अब तक औद्योगिक नीति मे ऐसा कोई प्रावधान

औद्योगिक नीति में नहीं था। इस दिशा में ध्यान देते हुए सरकार ने ओबीसी प्रवर्ग हेतु 10 प्रतिशत भू-खण्ड आरक्षित किए , जो कि भू-प्रीमियम दर के 10 प्रतिशत दर तथा 1 प्रतिशत भू-भाटक पर उपलब्ध कराए जाएंगे। महापौर ने कहा कि सरकार ने औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आबंटन नियमों का सरलीकरण किया , जिसके बाद औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आबंटन भू-प्रब्याजी में 30 प्रतिशत की कमी की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों में भू-भाटक में 33 प्रतिशत की कमी की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों एवं औद्योगिक क्षेत्रों से बाहर 10 एकड़ तक आबंटित भूमि को लीज़ होल्ड से फ्री होल्ड किए जाने हेतु नियम तैयार कर अधिसूचना जारी की गई। रायगढ़ मे भी सियारपाली मे औद्योगिक पार्क और पुसौर मे फूड प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण प्रक्रियाधीन है। इससे औद्योगिक प्रगति के साथ साथ स्थानीय स्तर पर बडी संख्या मे रोजगार सृजित होंगें।

महापौर ने सीएम का कथन दोहराते हुये कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बघेल की दूरदर्शी सोच से नये उद्योग धंधों के मार्ग प्रशस्त हुये हैं। वनांचल मे वनोपज का संग्रहण और प्प्रोसेसिंग प्लांट , महिला समूहों द्वारा संचालित टेक्सटाइल मिल, पोषण आहार, वरामीवर्मी कम्पोस्ट बनाना , तसर यूनिट आदि जिले और प्रदेश मे औद्योगिक समृद्धि की नई संभावनाएं हैं। जिले मे उद्योग, व्यापार और कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण है। प्राकृतिक संपदा की सुलभता और अनूकूल वातावरण के कारण दुनिया भर के निवेशक रायगढ मे उद्योग स्थापना मे रुचि दिखा रहे हैं। जिससे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी बढाने मे रायगढ की अहम सहभागिता बनी है। वन क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, सरकारी क्षेत्र, अर्द्धसरकारी क्षेत्र हो या निजी क्षेत्र, जहां भी रोजगार के अवसर दिख रहे हैं, वहां हमारी सरकार योजना बना कर कार्य कर रही है। महापौर ने निकट भविष्य मे प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर जिले मे पर्यटन उद्योग के भी समृद्ध करने की शासन से अपेक्षा व्यक्त की।उपस्थित एम आई सी सदस्य और स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन ने भी लोकवाणी श्रवण के पश्चात बताया कि छत्तीसगढ़ में कृषि नीति के तहत लोगों के विकास के लिए और उद्योग नीति को अपनाने तथा हर प्रकार की व्यवस्था जिससे हमारे राजस्व छत्तीसगढ़ विकास के लिए जो नीति बनाई गई वह अग्रसर होते जा रहे हैं संस्कृति और धार्मिक स्थिति को लेते हुए मुख्यमंत्री जी ने जिस तरह नरवा गरवा घुरवा बारी की योजना लाये और एक नारा दिया उसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार की उपलब्धता हो रही है जरूरी नहीं कि हर आदमी सरकारी कर्मचारी बन सके लेकिन हर व्यक्ति के हाथ में काम हो ऐसा योजना मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाया जा रहा है गढ़ कलेवा के माध्यम से महिलाओं को रोजगार मिल रहा है कृषि अंतर्गत राज्य में पहले केवल धान का ऊपज हुआ करता था आज कई प्रकार के ऊपर से हम स्वावलंबी बन रहे हैं एक प्रमुख बात राज्य में चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जी ने उद्योग नीति के लिए घोषणा की थी कि 2019 से 2024 के बीच में उद्योग के लिए कई आयाम खुलेंगे जिसके तहत लोगों को व्यापार में सरलता के साथ रा मटेरियल उपलब्ध होंगे और आज वो स्थिति बन गई है उद्योगों को सरलता पूर्वक रा मटेरियल उपलब्ध हो रहा है उद्योग बढ़ रहे हैं बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है।





