Uncategorized

कांग्रेस लाभ बता कर क्या फिर से थोपना चाहती है आपातकाल:- संजय अग्रवाल…. ओपी चौधरी जी को मोटिवेशनल गुरु मानने वाली कांग्रेस उनकी विद्वता से द्वेष रखती है…. कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के बयान पर शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल का पलटवार….. कांग्रेस की कुनीतियो के खिलाफ आफत काल बन गई मोदी सरकार

रायगढ़ :वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी द्वारा अपातकाल के संबंध में दिए गए बयान पर बौखलाई कांग्रेस अब आपातकाल के लाभ बता रही है। आपातकाल के लाभ के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के दिए बयान पर पटलवार करते हुए भाजपा शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कांग्रेस पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी तानाशाही सोच से बाहर नहीं आ पा रही है। नेहरू इंदिरा की कुनीतियों का दंश देश आज भी भुगत रहा। नेहरू की बेटी इंदिरा ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद प्रधान मंत्री की कुर्सी बचाए रखने के लिए पूरे देश में अपात काल थोपकर लोकतंत्र को कैद कर लिया। गांधी परिवार की राजनैतिक विरासत पर खतरा बन रहे
आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। संजय अग्रवाल ने कहा इंदिरा ने देश की संविधान के जरिए चलाने का प्रयास नहीं किया। मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग लगाने के आरोप पर शहर अध्यक्ष ने कहा लोकसभा चुनाव के दौरान किसी राजीव गांधी नामक व्यक्ति की मृत्यु होने पर चुनाव आयोग ने पूरे देश का चुनाव स्थगित कर दिया और 21 दिनों तक कांग्रेस पार्टी अस्थि कलश लेकर पूरे देश में घूम घूम कर प्रचार करती रही इसके बाद कांग्रेस की सुविधा को देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव की नई तिथि जारी की । इशारे में चलने वाले चुनाव आयोग के इसी सदस्य को कांग्रेस ने आडवाणी जी के खिलाफ चुनाव भी लड़वाया। संवैधानिक संस्थाओं को जेब में रखने वाली कांग्रेस किस मुंह से मोदी सरकार कर संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाती है। विधायक ओपी चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया किस तरह आपातकाल ने कांग्रेस की तानाशाही सोच को उजागर किया। आपातकाल का जिक्र आते ही आज भी रोंगटे खड़े हो जाते है। यही वजह है कि 25 जून के दिन को मोदी जी ने संविधान हत्या दिवस का नाम देकर यह स्पष्ट कर दिया कि भावी पीढ़ी किसी तानाशाह को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस कर तैयार रहेगी। ओपी चौधरी की विद्वता से विद्वेष रखने वाली कांग्रेस बौखलाकर आपातकाल के लाभ बता रही जिला कांग्रेस अध्यक्ष को यह स्पष्ट करना चाहिए क्या भविष्य में सत्ता आने पर राहुल इस तरह के लाभ के लिए पुनः देश को आपातकाल की राह में ले जायेगे । सात दशकों तक बहुमत पाने वाली अहंकारी कांग्रेस को जनता ने दहाई अंकों की सीट से आगे नहीं बढ़ने दिया। भाजपा शहर अध्यक्ष दिवान ने कटाक्ष करते हुए कहा सच में मोदी सरकार कांग्रेस के लिए ही आफत काल बन गया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING