Uncategorized

दक्षिण चक्रधर नगर दुर्गा पूजा समिति के भाग्यशाली विजेताओं का नाम आज होगा तय, कार, बुलेट समेत 43 शानदार पुरस्कारों के साथ रविवार 3 नवम्बर शाम 7 बजे भाग्यशाली विजेताओं की होगी घोषणा, 

रायगढ़/अंबेडकर चौक, दक्षिण चक्रधर नगर में 1971 से आयोजित हो रही दुर्गा पूजा को इस वर्ष और भी भव्य स्वरूप में मनाया जा रहा है। बीते तीन वर्षों से समिति ने भाग्यशाली विजेता मां का बम्फर उपहार के आयोजन की शुरुवात की गई है, जिसमें इस बार कार, बुलेट, बाइक, स्कूटी समेत कुल 43 पुरस्कार शामिल हैं। आज शाम 7 बजे से भाग्यशाली विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी।

इस वर्ष का प्रथम पुरस्कार कार, द्वितीय बुलेट, और तृतीय पुरस्कार एक्टिवा 2 है, जिसे दो विजेताओं को प्रदान किया जाएगा। चतुर्थ पुरस्कार होंडा साइन बाइक, पांचवा पुरस्कार फ्रिज और छठवां पुरस्कार वाशिंग मशीन है, जिन्हें क्रमशः तीन-तीन विजेताओं को प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, स्मार्ट टीवी, कूलर, मिक्सर ग्राइंडर और चांदी के सिक्के जैसे अन्य आकर्षक उपहार भी इस लकी ड्रा का हिस्सा होंगे। यह जानकारी समिति के संरक्षक सदस्य राजेश त्रिपाठी ने साझा की है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि/-

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला, समाजसेवी सुनील लेंधरा और अधिवक्ता अभिजीत मलिक रहेंगे। निर्णायक मंडल में शहर के प्रमुख डॉक्टर, अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं, जो विजेताओं के चयन में पारदर्शिता बनाए रखेंगे।
ये रहेंगे निर्णायक मंडल में /-
निर्णायक अतिथिगण डॉक्टर में सलभ अग्रवाल, अधिवक्ता मुकेश गोयल, विनय पांडेय पत्रकार, गौतम चौधरी, सिमरन पनगरे, गोपाल बापोदिया, सौरभ अग्रवाल, सिमल खटोड़ प्रथम विजेता 2023,

निर्णायक मंडल पूरी पारदर्शिता के साथ करेगी काम/-

समिति के निर्णायक मंडल में शहर के जाने माने माने डॉक्टर अधिवक्ता सामाजिक कार्यकर्ता गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ भाग्यशाली विजेताओं का निर्णय करती है। इस वर्ष भी निर्णायक मंडल पूरी पारदर्शिता के साथ भाग्यशाली विजेताओं के नाम की घोषणा करेगी।

समिति के संरक्षक सदस्य समाजिक कार्यकर्ता राजेश त्रिपाठी ने शहर के गणमान्य नागरिक सभी दान दाताओ का आभार व्यक्त करते हुए अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इसके साथ, विजय सिंह ग्रुप की ओर से भजन संध्या का आयोजन भी होगा। ग्रांड न्यूज चैनल पर चैनल नंबर 99 पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
समिति के संरक्षक सदस्य राजेश त्रिपाठी ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। साथ ही शहर के समस्त पत्रकार साथियों को कार्यक्रम में शामिल होने सादर आमंत्रित किया जाता है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING