
रायगढ़…शहर से महज 8 किलोमीटर दूर ग्राम जुनवानी में कल रात एक दंतैल जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है।बीती रात अपने झुंड से अलग होकर हाथी गांव में घुस गया और ग्रामीणों के मकान को तोड़ दिया।मकान ढहने से घर के भीतर रखे सामान भी डैमेज हो गए।
बताया जा रहा है की उत्पात मचाने के दौरान हाथी ने किसान के घर में रखे 80 किलो चावल को भी खा लिया।इधर ग्रामीणों ने जब हाथी के आमद की सूचना वनविभाग में दी तो विभाग की टीम रात में ही गांव पहुंच गई।ग्रामीणों के साथ मिलकर वनविभाग की टीम ने हाथी को खदेड़ने का भरसक प्रयास किया।जिसके बाद तड़के साढ़े चार बजे हाथी गांव में दहशतगर्दी मचाकर जंगल वापस चला गया।सुबह से फॉरेस्ट की टीम हाथी द्वारा किए गए नुकसान का आंकलन कर रही है।





