Uncategorized

लोहरसिंह मे आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता मे बतौर अतिथि पंहुचे भाजपा युवा नेता विकास केडिया

रायगढ़ /


कोडा़तराई मंडल के लोहरसिंह मे आयोजित होने वाली प्रसिद्ध वालीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह मे अतिथि के रुप मे भाजपा युवा नेता व भाजयुमो पुर्व जिलाध्यक्ष विकास केडिया जी उपस्थित रहें |
समापन समारोह मे भाजपा युवा नेता व भाजयुमो पुर्व जिलाध्यक्ष विकास केडिया ने कहा लोहरसिंह मे आयोजित होने वाली यह वालीबॉल प्रतियोगिता 50 वषोॅ से अधिक समय से होती आ रही है जो कि पुरे क्षेत्र मे एक खेल भावना से प्रेरित गाँव की एक अलग पहचान बनाती है और यह गर्व कि बात है की इतने वर्षों से यह

आयोजन आयोजित किया जा रहा है , साथ ही यहाँ पर खेले खिलाड़ी आज देश के हर क्षेत्र में लोहरसिंह के साथ – साथ पुरे क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं , साथ ही मै यहाँ पर उपस्थित सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और वह भी बाकि खिलाड़ियों की तरह लोहरसिंह के साथ – साथ पुरे क्षेत्र का नाम रोशन करे |


आज के इस समापन कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता व भाजयुमो पुर्व जिलाध्यक्ष विकास केडिया के साथ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद गुप्ता , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खेमराज नायक, कोडा़तराई मंडल भाजपा अध्यक्ष डोलनारायण नायक, अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान,भाजपा झुग्गी झोपडी़ प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक खगेश देवांगन,भाजयुमो जिला सह मिडिया प्रभारी अंकित मिश्रा, भाजयुमो रायगढ़ नगर उपाध्यक्ष अंकुर गोरख सहित खिलाड़ी और ग्रामवासी उपस्थित रहें | 

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING