Uncategorized

उत्तरप्रदेश में चुनाव प्रचार कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर मुकदमा दर्ज किए जाने से नाराज रायगढ़ एन एस यु आई के कार्यकर्ताओ ने योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। देश मे किसान नेता के रूप में प्रख्यात हुए छत्तीसगढ़

रायगढ़ /

जननायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो कि आगामी उत्तरप्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस के तरफ से पर्यवेक्षक बनाये गए है जब से भूपेश बघेल जी उत्तरप्रदेश के दौरे में जाना शुरू किए है योगी सरकार परेशान है और किसी ना किसी तरीके से भूपेश बघेल को रोकने का कोशिश कर रही है पूर्व में भी लखनऊ एयरपोर्ट में भूपेश बघेल जी को रोका गया था


कल सोलह जनवरी को चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के तहत भूपेश बघेल जी कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक का प्रचार कर रहे थे स्वाभाविक है मुख्यमंत्री के साथ उनकी सुरक्षा होती है साथ ही कांग्रेस के प्रति लोगो का रुझान जो कि खुद ब खुद भीड़ में तब्दील हो रहा है ऐसे में भूपेश बघेल जैसे लोकप्रिय नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना ये बीजेपी की बेतहाशा को बताता है इसी के खिलाफ रायगढ़ एन एस यु आई के कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ का स्टेशन चौक में पुतला दहन करके जोरदार नारेबाजी करते हुए योगी सरकार के इस कृत्य का विरोध किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से


आरिफ हुसैन,साकिब अनवर,नितिन पाणिग्रही,रितेश शर्मा,अखलख खान,दीपक इजारदार,नताशा भटपहरे,कौशल, रजौल,आदिल,दिव्यांशु सिंह,बलराम,हसन, मोंटी,हेमंत,अंकित,अर्जुन,इशिका, आशी,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING