

रायगढ़ – नगर के बाजार सहित जिले में 10, 20, 50, 100 के छोटे नोट की किल्लत को देखते हुए छ. ग. चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज रायगढ़ द्वारा आज दिनांक 15 जनवरी दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक 20, 50, 100 रुपये के नए नोटों का वितरण मनोज टिम्बर, दुर्गा चौक मिठुमुड़ा में किया जाएगा।
रायगढ़ व्यापारी संघ के संयोजक एवं प्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स के जिला इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री हीरा मोटवानी, राजेश अग्रवाल(चेम्बर), बजरंग महमिया, ललित बोन्दीया, वेदप्रकाश, अनिल गर्ग, रवि अग्रवाल, राकेश पटेल, बजरंग (बारदाना) जूटमिल, मनोज बेरीवाल (जुटमिल चेम्बर जोन प्रमुख), राजकुमार अग्रवाल (आर.के.टिम्बर), अशोक जैन (अशोक ट्रेडर्स), छ.ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल, प्रदेश मंत्री, शक्ति अग्रवाल ने व्यापारियों से अपील की है कि कोरोना नियमों के समस्त प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक – एक गड्डी प्राप्त करें।
राजेन्द्र अग्रवाल चेम्बर, राजेश अग्रवाल (चेम्बर) ने कहा कि जिन लोगों को विगत 30 एवं 31 दिसंबर 2021 के वितरण कार्यक्रम में फ्रेश नोट नहीं मिल पाया था, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा रायगढ़ के चीफ मैनेजर संजय प्रसाद ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि नए नोटों के भंडारण की प्रवृत्ति को त्यागकर ज्यादा से ज्यादा नए नोटों को भी चलन में लावें।





