

रायगढ़ / चंद्रपुर के लोकप्रिय विधायक रामकुमार यादव का रायगढ़ प्रवास हुआ जिसमें उन्होंने देश को झंझोर देने वाले मणिपुर आतंकी हमले में शहीद विपल्व त्रिपाठी के निवास पहुँच कर शहीद विपल्व त्रिपाठी सहित उनकी दिवंगत पत्नी एवं बच्चे को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये मृत आत्मा की शांति की पार्थना की वही शहीद विपल्व त्रिपाठी के पिता वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी जी एवं उनकी माता शक्तिमती आशा त्रिपाठी जी से मिलकर उन्हें ढाढ़स बधाया
उन्होंने कहा कि यह शहादत सिर्फ रायगढ़ के लिए के लिए ही दुःखद नही है बल्कि यह शहादत प्रदेश एवं
देश के लिए अपूरणीय क्षति है आने वाले कई दशकों तक इनकी शहादत को भुलाया नही जा सकता
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुये कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले आतंकियों पर उचित कार्यवाही होनी चाहिए वही राज्य सरकार के समक्ष उनकी प्रतिमा लगाये जाने की मांग करने की उन्होंने बात कही





